May 25, 2026

अमर हुतात्मा राम प्रसाद बिस्मिल जयंती धूमधाम से मनाई

Read Time:4 Minute, 5 Second

एन सी वर्मा,शाहजहांपुर |

अमर शहीद पंडित राम प्रसाद विस्मिल जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का शाहजहाँपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में आगमन हुआ उनके साथ जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, अपर जिला अधिकारी राम सेबक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस. आनंद,नगर निगम से नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा, अपर आयुक्त श्रीमती रश्मि भारती, अपर नगर आयुक्त एस. के. सिंह,आशीष सिंह नायब तहसीलदार पुवायाँ सहित अधिकारियों का मेला सा लग गया था. क्योंकि अवसर था अमर शहीद पंडित राम प्रसाद विस्मिल जी 125वीं की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का।प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का माल्यार्पण प्रधान जितेन्द्र नाथ आर्य ने किया उसके पश्चात पुरोहित राम बहादुर शास्त्री जी ने वेद मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाने के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया।प्रमुख सचिव जी ने आर्य समाज मंदिर में रहकर पंडित राम प्रसाद विस्मिल जी ने लम्बे समय तक जिस कक्ष में शयन किया था और जिस कक्ष में क्रांतिकारियों के साथ अनवरत तमाम बैठकों का दौर चलता था उस पंडित राम प्रसाद विस्मिल कक्ष और पंडित राम प्रसाद विस्मिल जी के शयन कक्ष को बहुत ही गहनता के साथ हर दृष्टिकोण से अवलोकन किया जिस यज्ञशाला में बिस्मिल जी हवन-पूजन यज्ञ किया करते थे उन सभी स्थलों को देखकर सभी अधिकारियों अपने अपने श्रध्दासुमन अर्पित किए, दीपदान किए गए पुष्पांजलि भी अर्पित करने के लिए होड़ सी लग गई थी, आर्य समाज मंदिर के अन्दर पंडित राम प्रसाद विस्मिल जी के स्मारक कक्ष और शयनकक्ष के परिसर सहित पूरे भवन में रंगोली बनाकर फूलों की झालर से सभी जगहों को सजाया गया जिस कारण से कार्यक्रम की भव्यता और महत्ता स्पष्ट परिलक्षित हो रही थी! ऐसा प्रतीत होता है कि आर्य समाज मंदिर में ऐसा भव्य आयोजन सम्भवतः प्रथम बार हुआ होगा।कार्यक्रम में जितेन्द्र नाथ आर्य प्रधान, भुवनेश कुमार गुप्ता-मंत्री, वेद पाल सिंह कोषाध्यक्ष,नरेन्द्र कुमार गुप्ता वरिष्ठ उप प्रधान, बलवीर शास्त्री उप प्रधान, नरेन्द्र कुमार मिड्ढा वरिष्ठ उप मंत्री, संजय गुप्ता उप मंत्री, आनन्द साहू आर्य पुस्तकाध्यक्ष, सुशील कुमार गुप्ता, अरूण कुमार गुप्ता, शिशुभान सिंह, राज बहादुर सिंह यादव फौजी,विमलेश सिंह, लक्ष्मी आर्या,गिरीश चन्द्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, चन्द्रजीत सिंह आर्य, राजीव शुक्ला,पंडित राम शंकर शास्त्री जी सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post जम्मू कश्मीर में जमात से जुड़े 300 स्कूलों को बंद करने का आदेश 15 दिन में कर दिए जाएंगे सील
Next post गया शहर के गांधी मैदान में गांधी हस्तशिल्प मेला का मेयर-डिप्टी मेयर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial