गया शहर के गांधी मैदान में गांधी हस्तशिल्प मेला का मेयर-डिप्टी मेयर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
आशीष कुमार
गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गांधी हस्तशिल्प मेला का गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। गांधी हस्तशिल्प मेला का आयोजन 14 जून से लेकर 23 जून तक चलेगा। गया नगर निगम के डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद गांधी मैदान में गांधी हस्तशिल्प शिल्प मेला लगाया गया है। इस मेला में भारत के हस्त शिल्पकारो द्वारा 20 राज्यों से 80 स्टाल लगाए गए हैं। वही, मेला के निदेशक हितेश कुमार पाठक ने बताया कि इस मेला में गया वासी एक ही छत के नीचे आकर घरेलू सामानों से लेकर उत्तर प्रदेश मेरठ के खादी कपड़े, बनारसी साड़ी, भागलपुर सूट, ड्रेस मैटेरियल, राजस्थानी अचार, उत्तर प्रदेश भदोई का कारपेट डॉर्मेट कालीन, लेडीज पर्स, लुधियाना कॉटन सॉक्स, ज्वाला, खादी ग्राम उद्योग क़ी दवाईयां, खुर्जा क़ी क्रॉकरी, ब्रांडेड पेंट, सर्ट, बॉम्बे बाजार क़ी लेडीज चप्पल, फिरोजाबाद कांच क़ी चूड़ियाँ, जयपुर माउथ फ्रेशनर बच्चों के लिए अनेक प्रकार के खिलोने और महिलाओं के लिए सामानों की खरीदारी कर सकेंगे। यह मेला सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।
More Stories
फलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गरिमामय ध्वजारोहण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
काजु राज (फलका) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फलका बस्ती स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद के समीप आज़ाद जी के...
एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों...
