June 24, 2026

जाति के कारण दलित डिलीवरी बॉय को पीटा

Read Time:59 Second

एन सी वर्मा लखनऊ

लखनऊ के थाना आशियाना अतंर्गत रहने वाले जोमैटो (Zomato) के डिलीवरी ब्वॉय विनीत रावत का आरोप है कि शनिवार रात वह आशियाना में खाने की डिलीवरी देने पहुंचा था. आरोप है कि ऑर्डर देने वाले अजय सिंह घर से बाहर निकले और उससे जाति पूछी. जब उन्हें पता चला कि वह वह दलित है तो उन्होंने खाने का पैकेट यह कहकर फेंक दिया कि दलित का छुआ नहीं खाएंगे. इसके बाद विनीत के ऊपर पान मसाला थूक दिया. विनीत ने विरोध किया तो अजय और उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Previous post उप्र में युवाओं को टेबलेट स्मार्टफ़ोन का वितरण
Next post स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार की देखभाल अच्छे से कर सकता है- सतीश महाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial