May 25, 2026

भारत बंद के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन हाई एलर्ट पर ,विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किया फ्लेग मार्च

Read Time:1 Minute, 15 Second

बंद का बारसोई में कोई असर नहीं दिनचर्या शांतिपूर्ण संपन्न।

भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत युवाओं के बहाली को लेकर देश भर के साथ साथ बिहार में भी उग्र प्रदर्शन हो रहा है ,विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है ,जिसको लेकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन हाई एलर्ट है , एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एसडीपीओ प्रेमनाथ राम और सभी प्रशासनिक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी जगह जगह घूम कर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे है। शहर में जिला से पुलिस बल और सैप के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया , इस दौरान एसडीओ एवं एसडीपीओ ने बताया की बारसोई में किसी भी तरह से विधि व्यवस्था का उलंघन करने वालो पर कड़ी करवाई की जाएगी साथ ही साथ उन्होंने लोगो से अपील की की शांति व्यवस्था बनाए रखे ।

Previous post कटिहार के गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा एक की मौत व दो घायल
Next post 44 लीटर देशी शराब का किया गया नष्ट, सोऔ रहे मौजूद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial