हाटेबाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसाई से 1.5 करोड़ मूल्य का सोना लुट का पुलिस ने किया उद्भेदन

पिछले महीने 25 जून को सियालदह से सहरसा जा रही हाटेबाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात अपराधियों ने काढ़ागोला स्टेशन के समीप एक स्वर्ण व्यवसाई से हुए करीब 1.5 करोड़ मूल्य के सोने की लूट प्रकरण का उद्भेदन रेल पुलिस ने कर लिया है। शनिवार को इस मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी संजय भारती ने बताया की लूटे गए सोने में से कुल 457 ग्राम सोना, करीब 45,300 नेपाली करेंसी समेत करीब 20 लाख 57800 रुपए भारतीय करेंसी नगद बरामद किया गया है। इस मामले में कुल छह अपराधियो को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस पूरे कांड में करीब 14 से 15 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अधीक्षक संजय भारती ने बताया की इस पूरे कांड में की साजिश नेपाल में रची गई थी। उन्होंने बताया की इस कांड में पीड़ित पारस सोनी का चचेरा भाई मनोज सोनी और संतोष सोनी भी शामिल रहा है उन्होंने बताया की इस लूटकांड को कटिहार के एक सफेदपोश नेता के इशारे पर अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल समेत कई अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।रेल एसपी ने बताया की जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
