उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारिओल में हुई चोरी की घटना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारिओल में बीते रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने कि मामला प्रकाश में आया है । जानकारी के मुताबिक कमरे का ताला तोड़कर माइक सेट, इनवर्टर, सीलिंग फैन सहित कई अन्य सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है । इस संबंध में जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया, शिक्षा समिति के सदस्य, अध्यक्ष एवं जिला परिषद सहित पुलिस प्रशासन स्कूल पहुंचे । तथा प्रधानाध्यापक से चोरी की घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में पुलिस कर्मी ने वृस्तित जानकारी के साथ एक लिखित आवेदन देने को कहा। जिला परिषद मो० गुलजार ने कहा कि एक दिन पूर्व विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने से छात्र छात्राओं ने हंगामा किया और रात्रि में विद्यालय में चोरी हो जाना शिक्षा के मंदिर के लिए दुर्भाग्य है। ऐसी घटनाएं शिक्षण संस्थानों में नहीं होनी चाहिए। इस घटनाक्रम का जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसपर कारवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुरे प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में एमडीएम बंद है और इस संबंध में दुरभाष पर मेरे द्वारा पुछने पर एमडीएम प्रभारी जयजीव मंडल ने कहा चावल का उठाव नहीं हो पाया है। अब यह प्रश्नचिन्ह है कि चावल का उठाव क्यों नहीं हो रहा है इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने बताया कि चोरी की सूचना मिला है मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
