May 1, 2026

बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत के साथ मना बकरीद का त्योहार

Read Time:2 Minute, 8 Second

बारसोई अनुमंडल के चारों प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्योहार रविवार को सभी ईदगाहों में विशेष नमाज के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने अमन चैन की दुआएं मांगी।इसके साथ ही पशुओं की कुर्बानी दी गई।लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधईयां दी।सुबह से ही त्योहार को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर था। अनुमंडल प्रशासन द्वारा बकरीद पर्व को लेकर सभी ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा की कमान अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने स्वयं संभाल रखे थे। बकरीद पर्व को लेकर बारसोई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ,सुधानी में ओपी प्रभारी विक्रम किशोर , बलरामपुर में थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित सभी ओपी एवं थाना प्रभारी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु मुस्तेद रहे । पुरे अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी लोगों ने सुबह पौ फटने के साथ ही नमाज को ले विभिन्न ईदगाहों में बुजुर्गों, युवकों के साथ ही च्च्चों का जमावड़ा आरंभ हुआ। नगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद चौक स्थित ईदगाह, निमतला स्थित ईदगाह समेत विभिन्न ईदगाहों में पेश इमाम की सदारत में लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश व परिवार के खुशहाली की दुआं मांगी ।

Previous post बिहार: मापदंड के हिसाब से वर्दी नहीं पहनी तो होगी कार्रवाई, डीजीपी ने जारी किया आदेश
Next post बारसोई में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial