त्रिस्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ ।
बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में त्रिस्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को बारसोई प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम, बलरामपुर प्रखंड प्रमुख यासमीना, कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया । इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड के सभी त्रिस्तरीय पंचायती राज के नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों को तीन चरणों में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना है । जिसके प्रथम चरण में पंचायत समिति सदस्य को 3 दिन, मुखिया के लिए 3 दिन एवं उप मुखिया के लिए 3 दिन प्रशिक्षण का व्यवस्था निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ है । इस तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को पंचायत के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित जानकारी दिए जाएंगे । योजनाओं के चयन करने से लेकर योजनाओं में कार्य समिति के हस्तक्षेप एवं अधिकारों के बारे में प्रशिक्षण दिए जाएंगे ताकि क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो । वही इस अवसर पर उप प्रमुख चंदना कुमारी, उप प्रमुख बलरामपुर अली हैदर उर्फ पिंटू, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो जिन्ना, उप प्रमुख प्रतिनिधि श्यामल कुमार दास, डीपीआरसी नोडल पदाधिकारी रत्नजीत कुमार कर्ण, प्रशिक्षक लियो किशोर हंसदा, पंचायत समिति सदस्य लवली प्रवीण, धनमति देवी, दीपाली रानी, मोहम्मद अशरफ, प्रेम कुमार, श्यामलाल हेंब्रम सहित दोनों प्रखंडों के पंचायत समिति सदस्य एवं प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
