अनुमंडल अस्पताल बारसोई में डॉक्टरों की मनमानी, मरीज के बिगड़ती हालत को देखकर परिजनों ने किया हंगामा ।
बारसोई अनुमंडल अस्पताल में सोमवार के देर रात सहापारा निवासी विक्की साह के तवियत बिगड़ जाने के दौरान के अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने पर परिजन एवं स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में हंगामा मचाया और एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में आवेदक राकेश कुमार साह ने लिखा है कि मरीज उनकी भाई है, और इसकी अचानक तबीयत खराब हो जाने से उसे इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया इस दौरान ड्यूटी रूम में कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था पूछताछ करने के 20 मिनट उपरांत डॉक्टर आए मरीज को देखकर जीएनएम को निर्देश देकर फिर चले गए। लगभग आधा घंटा के बाद मरीज की हालत और बिगड़ने लगी तो जानकारी दी गई कि यहां उल्टी की दवाई उपलब्ध नहीं है । मरीज का निरीक्षण में डॉक्टर राजीव नयन आए और देखकर उल्टे पांव ही वापस चले गए जिस पर परिजनों ने जमकर उनका विरोध किया और एक लिखित आवेदन अस्पताल प्रभारी के नाम लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। हंगामा करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि बारसोई अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर निजी नर्सिंग होम में इलाज करने जाते हैं इसलिए अक्सर डॉक्टर ससमय उपस्थित नहीं रहते है। जिसके वजह से यह समस्या उत्पन्न होती है ।
Previous post
15 अगस्त को बंद रहती है शराब की दुकानें तो कहते है ड्राई डे, जानिए इसके पीछे का कारण ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
