बारसोई में हर्षोल्लास से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस ।

आजादी के 75 वे वर्षगांठ (76वां स्वतंत्रता दिवस) पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है इस दौरान बारसोई में भी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निजी व सरकारी कार्यालय मैं झंडोत्तोलन करते हुए तिरंगा को सलामी दी गई। वहीं हर घर तिरंगा थीम पर पूरे भारतवासी अपने घर के छत मुख्य द्वार पर तिरंगा लहराते हुए धुमधाम से मनाया।

झंडोत्तोलन का शुभारंभ एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने अपने आवास पर स्थित गोपनीय कार्यालय से की । इसके उपरांत सद्भावना मैदान में झंडा उत्तोलन के बाद स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झांकी का आयोजन किया गया था जिसका उपस्थित लोगों ने लुफ्त उठाया और इन्हें प्रोत्साहित करने हेतु प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

फिर क्रमवार सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शैलेश कुमार, प्रखंड संसाधन कार्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ।

नपं कार्यालय में ब्रजकिशोर राम, अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में सब जज नवीन कुमार, बार एसोसिएशन में इफ्तेखार आलम , विद्युत आपूर्ति में कार्यपालक अभियंता विभास कुमार अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर एम ए उस्मानी, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम, बारसोई थाना में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, जदयू कार्यालय में तनवीर आलम,

लोजपा कार्यालय में संगीता देवी, भाजपा कार्यालय में बिजय साह, भाकपा माले कार्यालय में कॉमरेड यासीन, राजद कार्यालय में विमल रविदास, कांग्रेस कार्यालय में शौकत हुसैन, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में अनिल कुमार, ज्योति पब्लिक स्कूल में अशोक कुमार साह एवं सभी निजी एवं सरकारी कार्यालयों के प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए झंडे को सलामी दी ।
