आबादपुर थाना अंतर्गत महिला हत्याकांड मामले में तीन आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार ।
बारसोई से इसरारूल हक —/
बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के संकोला गांव स्थित साहापारा में एक 50 वर्षीय महिला की हत्या 14 सितंबर को हुई थी। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तीन आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । इसको लेकर एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को अज्ञात अपराधियों द्वारा महिला के हत्याकांड मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।वहीं उन्होंने बताया कि मृतिका के पुत्र सुदीप कुमार के आवेदन पर अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था जिसका उद्भेदन करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। जिनके त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत साजिशकर्ता का पता लगाया गया जो मृतिका के गांव के ही रहने वाले स्वर्गीय विश्वनाथ दास के पुत्र गोविंद दास निकला। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अन्य दो सहयोगी अभियुक्तों को पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत हरिशचंद्रपुर थाना के मिर्जापुर निवासी विजय बोसाक के पुत्र पप्पू बोसाक एवं भिगोंल डांगी निवासी बबलू दास के पुत्र कमल दास को गिरफ्तार किया गया ।
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी अभियुक्तों के पास मृतिका का मोबाइल घटना में प्रयुक्त होने वाले अन्य 3 मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड का वजह जमीनी विवाद है इसको लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था। आगे कहा कि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
