आईसीडीएस द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए बेलवा आए प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी।

बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित कोताहार गांव में बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बैलवा आए 5 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी नीतू जॉर्ज थोपन, अंकुर दास, ईशान सोनी, प्रह्लाद नारायण शर्मा, प्रीति पांचाल, एवं विनय कुमार डी एच उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में सहभागी बने तथा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर एवं द्विप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । इस संबंध में सीडीपीओ अनिता कुमारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को बच्चों के पोषण एवं पौष्टिक आहार देने के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य पोषण मेला का आयोजन किया गया । इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टिक आहार नहीं मिलने से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं, गर्भवती महिलाओं को रक्त की कमी तथा अन्य बीमारियों से सामना करना पड़ता है जिसको लेकर सरकार द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जागरूक कराया जाता है । वहीं उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अलावे भी प्रत्येक माह प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभुकों को जागरूक करने के लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाई जाती है ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके ।

कार्यक्रम के दौरान डीपिओ कृष्णानंद सदा , बिईओ मोमताज अहमद, सरफराज अहमद, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल थे ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
