April 29, 2026

आबादपुर थाना अंतर्गत महिला हत्याकांड मामले में तीन आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 33 Second

बारसोई से इसरारूल हक —/

बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के संकोला गांव स्थित साहापारा में एक 50 वर्षीय महिला की हत्या 14 सितंबर को हुई थी। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तीन आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । इसको लेकर एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को अज्ञात अपराधियों द्वारा महिला के हत्याकांड मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।वहीं उन्होंने बताया कि मृतिका के पुत्र सुदीप कुमार के आवेदन पर अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था जिसका उद्भेदन करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। जिनके त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत साजिशकर्ता का पता लगाया गया जो मृतिका के गांव के ही रहने वाले स्वर्गीय विश्वनाथ दास के पुत्र गोविंद दास निकला। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अन्य दो सहयोगी अभियुक्तों को पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत हरिशचंद्रपुर थाना के मिर्जापुर निवासी विजय बोसाक के पुत्र पप्पू बोसाक एवं भिगोंल डांगी निवासी बबलू दास के पुत्र कमल दास को गिरफ्तार किया गया ।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी अभियुक्तों के पास मृतिका का मोबाइल घटना में प्रयुक्त होने वाले अन्य 3 मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड का वजह जमीनी विवाद है इसको लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था। आगे कहा कि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ‌

Previous post विभिन्न जगहों पर माता दुर्गा जी की स्थापना का हुआ अयोजन
Next post आईसीडीएस द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए बेलवा आए प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial