April 30, 2026

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार वरीय उपसमाहर्ता ने चार पंचायतों में मनरेगा योजना का किया स्थलीय जांच ।

Read Time:1 Minute, 7 Second

प्राणपुर से मो० आरिफ

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार ने प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत 4 पंचायतों के 4 योजनाओं का स्थलीय जांच किया। जांचोंउपरांत अभिलेखों की जांच की गई। सभी अभिलेख अप-टू-डेट पाया गया। बड़झल्ला, बस्तौल, प्राणपुर एवं दक्षिणी लालगंज पंचायत में संचालित मनरेगा योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त सभी योजनाओं का भौतिक सत्यापन के बाद वरीय उपसमाहर्ता ने जांच कार्य से संतुष्टि जाहिर किया। इस मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार,अभियंता सिकंदर दास, वरुण कुमार, पीआरएस प्रकाश कुमार पंकज, अरविंद कुमार, रविशंकर कुमार आदि मौजूद थे।

Previous post पूर्णिया SP के 7 ठिकानों पर छापेमारी , आय से अधिक संपत्ति केस में SVU कर रही रेड
Next post यु०एम०एस खोजाटी हाट के मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से बच्चों सहित अभिभावकों ने किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial