पूर्णिया SP के 7 ठिकानों पर छापेमारी , आय से अधिक संपत्ति केस में SVU कर रही रेड
PURNIA :– बिहार सरकार की स्वतंत्र एजेंसी एसवीयू ने पूर्णिया के एसपी दया शंकर के कई ठिकाने पर एक साथ रेड किया हैं । आईपीएस दया शंकर के यहां आय से अधिक 71 लाख 42 हजार रूपये के सबूत मिले है। एसवीयू ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद कार्रवाई किया हैं।
दया शंकर , 2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं । बिहार के कई जिले में एसपी रहे हैं । इनका पदस्थापन विवादित रहा है और लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही हैं।एसवीयू में मिल रही शिकायतें के बाद एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने एक जांच टीम गठित किया था। जांच में यह पुष्टि हुई की आईपीएस दया शंकर ने कई चल -अचल सम्पत्ति बनाया है जो इनके आय श्रोत से अधिक हैं।
प्रथम दृष्टा में यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा और आय से अधिक पाया गया है। प्राथमिक जांच में 71 लाख 42 हजार के सबूत एसवीयू के हाथ लगा हैं । कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद एसवीयू की टीम ने मंगलवार के सुबह से ही पूर्णिया एसपी दया शंकर के पटना स्थित घर आदी जगहों पर रेड किया हैं । जो देर तक चलने की सम्भावना है, इनसे जुड़े लोग और भ्रष्टाचार में साथ देने वाले से ही एसवीयू की टीम पूछताछ कर सकती है। देखा जाएं तो लंबे समय के बाद बिहार के किसी आईपीएस के ठिकाने पर रेड हो रही है। एसवीयू के कार्रवाई के बाद भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों में हलचल मची गई है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
