यु०एम०एस खोजाटी हाट के मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से बच्चों सहित अभिभावकों ने किया प्रदर्शन।
प्राणपुर से मो० आरिफ
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटी हाट में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के तहत बच्चों को खाना परोसने के दौरान छोटे छोटे मृत कीड़ा को देख छात्र छात्राओं ने लगातार एक घंटे तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध हो हंगामा किया। बच्चों ने बताया कि लगातार दो दिनों से भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत जारी रहने से शुक्रवार को फिर खाना पड़ोसने एवं कुछ बच्चे द्वारा खाना खाते वक्त कीड़ा मिलने पर खाना फेंक कर हो हंगामा शुरू कर दिया।हो हंगामा करते देख बच्चों के अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए।बीडीओ कुमार सौरभ को उक्त घटना की जानकारी छात्र छात्राओं ने मोबाइल फोन से दिया तो बीडीओ ने शनिवार को जाचं कर कारवाई करने की बात कही है। इधर स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों द्वारा खाना परोसने के दौरान कीड़ा मिलने को लेकर हो हंगामा करने की शिकायत मिली हैं।समिति सदस्य फूल कुमार मंडल ने बताया कि उक्त विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति नगन्य रहती है।लेकिन उपस्थिति पंजी में एक सौ से अधिक बच्चों की उपस्थिति बनाई जाती है। जो जाचं का विषय है। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। दूरभाष से सम्पर्क साधने की कोशिश किया गया किसी कारणवश सम्पर्क नहीं हो सका।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
