April 29, 2026

तीन शराबी एवं एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चारों को भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 6 Second

बारसोई पुलिस ने शुक्रवार को तिन शराबी और एक वारंटी को जेल भेजा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुरुवार को बारसोई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस गश्त करने के दौरान तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया था। जिसे भादवी के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज करते हुए आज जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए शराबियों का पहचान लालपुर निवासी मो० नौशाद आलम 52 वर्ष, लहगरिया निवासी आमिर चंद्र राय 24 वर्षा एवं रघुनाथपुर निवासी संजय पासवान 50 वर्ष के रूप में हुई है । आगे उन्होंने कहा कि भादवी के 498 (ए) मामले का आरोपी वारंटी शाहबुद्दीन को जेल भेजा है।

Previous post भवानीपूर प्राथमिक विद्यालय का जमीन को निजी जमीन बताकर विद्यालय मुख्य मार्ग किया अवरुद्ध मौके पर पहुंचे बिईओ ।
Next post देवउठनी एकादशी पर गंगा बैराज अटल घाट पर लाखों ने किया स्नान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial