April 29, 2026

भवानीपूर प्राथमिक विद्यालय का जमीन को निजी जमीन बताकर विद्यालय मुख्य मार्ग किया अवरुद्ध मौके पर पहुंचे बिईओ ।

Read Time:2 Minute, 46 Second

Edited By:- इसरारुल हक

बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय भवानीपुर का ज़मीन को निजी जमीन बताकर विद्यालय के मुख्य द्वार को बांस बत्ती, सठीं के बने टाटी से घेर दिया गया जिससे शुक्रवार की सुबह विद्यालय के खुलने के समय पर विद्यार्थियों द्वारा बंद पाए जाने से हतप्रभ हो गए विद्यालय के बाहर सड़क पर सैकड़ों विद्यार्थी प्रदर्शन करने लगे । इस घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई । मुख्य द्वार पर बैठे स्कूली छात्र छात्राओं ने मुख्य द्वार घेर कर अवरूद्ध करने वाले मो० हनीफ पर अविलंब कार्रवाई करने का मांग करने लगे । इस घटना की सूचना दुरभाष पर प्रधानाध्यापक मो० नासिर ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद एवं पुलिस प्रशासन को दी। सूचना प्राप्त होते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, आबादपुर पुलिस एवं अंचलाधिकारी अमर कुमार राय अविलंब विद्यालय प्रांगण पहुंचे । प्रशासन द्वारा समझाए बुझाए जाने के बाद मो० हनीफ द्वारा अवरूद्ध हटा लिया गया । इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मो० हनीफ द्वारा विद्यालय का मुख्य मार्ग अवरुद्ध करना न्यायसंगत नहीं है। प्रधानाध्यापक द्वारा आवेदन मिलने पर इस पर कार्रवाई किए जाएंगे। वही अंचलाधिकारी ने कहा कि स्कूल प्रांगण के द्वार पर गेट निर्माण करने का निर्देश दिया गया है। किसी के द्वारा इसकी घेराबंदी करना गैरकानूनी है और भविष्य में अगर ऐसा होता है तो उस पर विधीसवंत कार्रवाई की जाएगी । वही ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व के सीओ द्वारा विद्यालय को जमीन देने के एवज में विद्यालय में कोई नौकरी देने की आश्वासन दिया गया था जिसके पूर्ण नहीं होने से मो० हनीफ नाराज चल रहे है ।

Previous post आरआरएफ विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन निजी कंपनी के अधीन किए जाने से है नाराज ।
Next post तीन शराबी एवं एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चारों को भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial