अनाथालय की बेटी बंधी शादी के बंधन में ।
Read Time:2 Minute, 5 Second
By:- अनुज तिवारी ।।
बेटी होना अपने आप में एक बड़ी बात है कुछ लोग बेटी को वरदान मांनते हैं तो कुछ लोग अभिशाप भी मानते हैं जिस कारण बेटियों को ठोकरें भी मिलती हैं मां-बाप तो बच्चे को पैदा कर देते हैं मगर उसके बाद लड़की होने पर उसे अपने से दूर कर देते हैं आज आपको एक ऐसी ही खबर दिखाने जा रहे हैं जिसे देख कर आप भी कहेंगे कि बिटिया जन्म लेते ही अपना भाग्य लेकर पैदा होती है आपको बता दें लाटूश रोड हिंदू अनाथालय में आज एक बेटी का विवाह संपन्न हो रहा है जिसमें एक कानपुर के किदवई नगर निवासी युवक के साथ संस्था ने उसकी शादी की बातचीत पक्की करी और आज उसका विवाह करा रहे हैं इस विवाह समारोह में शामिल होने अतिथियों ने भी अपना सहयोग दिया और उपहार दिया तो वही समाज सेवी संस्था भी जिस में अपना सहयोग दे रही है अब बता दे हिंदू अनाथालय लाटूस रोड में कन्या विवाह समारोह का आयोजन हुआ जिसमे यात्री जन कल्याण समिति कानपुर द्वारा वर वधु को आशीर्वाद व ग्रहस्ती का पूरा सामान उपहार स्वरुप दिया गया विवाह कार्यक्र्म में कानपुर के पारिवारिक जिला जज अरविंद मिश्र डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार आईपीएस असिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर श्रीमती ममता उपाध्याय व समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे व समिति के समस्त पदाधिकारी ने वर वधु को आशीर्वाद दे कर उपहार भेट किया ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
