रामपुर पंचायत मनरेगा भवन प्रांगण में ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन
By:- तनवीर आलम…
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन प्रांगण में सरपंच अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम कचहरी में परिवारिक विवाद सहित कई मामलों पर सुनवाई की गई। साथ ही ग्राम कचहरी में दोनों पक्षों की आपसी सामंजस्यता को ध्यान में रखते हुए मामलों का निष्पादन किया गया। जिसको लेकर सरपंच अनिल कुमार मंडल ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों से पारिवारिक विवाद, मारपीट, फौजदारी, बटवारा सहित कई मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं, जिसमें आज कुल तीन मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की पहल शुरु की गई है। साथ ही नए आए कई मामले की सुनवाई को लेकर अगली तारीख निर्धारित की गई है। बताया पंचायत क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसको लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया जाता है. जिसमें दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया जाता है। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, प्रशांत झा व न्याय सचिव, न्याय मित्र सहित वादी व प्रतिवादी मौजूद रहे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
