परिजनों से मिल सांत्वना देते पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ।
By:- तनवीर आलम….
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचयात के बबैया गांव में अपने मायके से ऑटो पर बैठ ससुराल जा रही एक अकेली महिला के साथ ऑटो चालक व उनके दो साथियों ने मिलकर रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे महिला को छोड़ फरार हो गया हो गया था। उक्त मामले को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल पीड़िता के परिजनों से मिल कर आप बीती को सुना और घटना सुनकर दुःख जाहिर किया। मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि बेबैया गांव में जो घटना घटित हुई है निंदनीय है। टेम्पू चालक द्वारा जो महिला अपने ससुराल सगरथ पंचायत जा रही थी उसके साथ रात्रि जो सामुहिक दुष्कर्म हुआ है, जो पीड़ित परिवार के हमलोग साथ हैं। इसमें पुलिस प्रशासन द्वारा काफी लापरवाही बढ़ती गई है। जिस समय दुर्घटना हुई थी पुलिस को कार्रवाई करनी थी। जो अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। टेंपो पर बैठकर महिला जा रही थी बीच रास्ते में रोककर महिला के साथ इस तरह का व्यवहार जो पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। जो कटिहार जिला प्रशासन की घोर लापरवाही है। इसकी निंदा करता हूं। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी गौतम कुमार, भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत झा सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
