बलुआ पंचायत में वार्डसभा कर जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
( पब्लिक न्यूज़ 24 । हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात उत्क्रमित मध्य विद्यालय भारीडीह प्रांगण में वार्ड सदस्या शीला देवी की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। वार्ड की जन समस्याओं व विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर प्रधानमंत्रीआवास योजना, पेंशन, राशन, किरासन, शौचालय राशि, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही आयोजित वार्ड सभा में ग्रामीणों ने शौचालय की राशि का भुगतान नहीं होना आदि मुद्दों पर मौजूद जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया। जिसको लेकर वार्ड सदस्य शीला देवी ने बताई कि वार्ड का विकास व सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ वार्ड वासियों को समय पर मिले इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। आयोजित वार्ड सभा में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर मुखिया कंदलाल मुर्मू, समाज सेवी गौतम कुमार, उपमुखिया अशोक रजक, पंचायत समिति सदस्य अरजलाल सोरेन, समाजसेवी प्रकाश कुमार सहित ग्रामीण आदि थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
