ग्रामीणों के साथ सुना प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
( पब्लिक न्यूज़ 24 । हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत गजिया टोला गांव स्थित बूथ संख्या 32 पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी की अगुवाई में चौपाल आयोजित कर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम 96 वे कड़ी रेडियो की माध्यम से चुना गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। मन की बात में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को याद किया। साथ ही देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी।पीएम मोदी ने मन की बात में कोरोना को लेकर भी चिंता जताई। इसके साथ ही कोविड से बचाव एवं संचालित योजनाओं की जानकारी देते योजनाओं की लाभ लेने की बात कही। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि कार्यकताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिसमें गांव के महिला पुरुष नौजवान बुजुर्ग सभी रहें। वही समाज सेवी गौतम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए हैं वह कार्य आज तक कोई भी प्रधानमंत्री नहीं कर सका। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
