आगामी एदारे शरीआ तहरीके बेदारी कॉन्फ्रेंस के लिए किया गया बैठक
( पब्लिक न्यूज़ 24 । हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के ईदगाह प्रांगण में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया। आयोजित बैठक एदारे शरीआ बिहार पटना के बैनर तले किया गया। इस दरमियान प्रखंड स्तरीय कमेटी तैयार किया गया। जिसमें तहरीके बेदारी के जिला सिकरेट्री मौलाना अब्दुल वाजिद नूरी, जिला खजांची मौलाना गुलाम गोस मरकजी नामिजे नशरो इशाआत अली राजी राजा आदि ने पहुँचे थे। जिला सिकरेट्री मौलाना अब्दुल वाजिद नूरी ने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस तहरीक को कामयाब बनाएं। मौलाना गुलाब गोस मरकजी ने एदारे के एजेंडा पर रोशनी दी। अली राजा ने भी लोगों को बेदार होने के लिए कहा प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये हुए मौलाना इस्तियाक, मौलाना आफताब ने भी लोगों से तहरीक में शामिल होने की अपील की साथ ही वतर्मान मुखिया रूस्तम अली ने कहा आपसी मत भेद को बुला कर इदारे शरीआ का साथ दे। बताया गया कि विस्तार को लेकर गठन किया गया जो प्रखंड अध्यक्ष के लिए मुखिया रुस्तम आली, सचिव मो मोज्ज्मिल, उपाध्यक्ष मौलाना इश्तियाक, उप सचिव मो महबूब व सदस्यगण मो फारूक, इजराइल, दाऊद, साबिर, सलाउद्दीन, मौलाना मंजूर, मो यासीन, मो सज्जाद, मौलाना आफताब, शमसाद, अनीस, दानिश राजा, असरफ, मो हारून, एकराम आदि सर्वसम्मति से चूना गया।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
