May 2, 2026

कालसर पंचायत में 15वें वित्त आयोग योजना मद से बन रही पीसीसी सड़क का शुभारंभ

Read Time:1 Minute, 53 Second

( पब्लिक न्यूज़ 24 । हसनगंज )

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत स्थित केवाला गांव में पंद्रहवीं वित्त आयोग योजना मद अंतर्गत 5 लाख 40 हजार 21 रुपए की लागत से बनने की राशि से पीसीसी सड़क का शुभारंभ वर्तमान मुखिया सागर यादव ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। शुभारंभ समारोह के बाद लोगों को मुखिया सागर यादव ने कहा कि आज विकास के लिए आपलोगों के बीच आपके लिए सभी योजनाओं की सेवा के लिए ततपर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जो भी समस्या जैसे सड़क आदि इन सभी समस्या के लिए प्रयासरत रहा हूं और आगे भी रहूंगा। कहा कि अपने कार्य क्षेत्र में हरसंभव प्रयास कर छोटी से बड़ी सड़को का निर्माण करवाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि केवाला गाँव में 15 वी वित्त आयोग योजना से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोगों को अब आवागमन में सहूलियत होंगे। हमारा प्रयास रहा कि एक भी सड़क ना छुटे। इसके साथ ही पंचायत के लोगों को हर तरह की योजनाओं की लाभ दिलाने के लिए तत्पर है। इस मौके पर उप मुखिया शिव किशोर मंडल, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मटुक कुमार, समाजसेवी अमरनाथ यादव, विनोद कुमार आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous post आगामी एदारे शरीआ तहरीके बेदारी कॉन्फ्रेंस के लिए किया गया बैठक
Next post दो शराबियों को शराब के साथ गिरफ्तार कर प्राणपुर पुलिस ने भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial