June 25, 2026

यूरिया की किल्लत को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी से मिले भाजपा नेता ।

Read Time:2 Minute, 6 Second

श्रवण शर्मा ( कोढ़ा )

भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा के भानु मिश्रा ने जिला कृषि अधिकारी से मिलकर कोढा में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर व निर्धारित मूल्य से अधिक विभिन्न खाद दुकानों से वसूलने संबंधी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया ।उन्होंने बताया कि कोढा प्रखंड के किसानों के साथ ससमय यूरिया खाद की उपलब्ध नहीं होना इस बात का संकेत दे रही है कि यूरिया की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है ।कई किसानों ने मंडल अध्यक्ष से मिलकर जानकारी दी कि निर्धारित मूल्य से भी यूरिया खाद अत्यधिक मूल पर खाद दुकानदार के द्वारा धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। अधिक मूल्य देने के शर्त पर किसानों को यूरिया उपलब्ध बहुत ही मुश्किल से हो पा रहा है ।कोढा प्रखंड के अत्यधिक किसान कृषि आधारित आय पर ही अपना जीवन बसर करते हैं। व्यापक पैमाने पर मक्का की खेती की गई है। और इस समय मक्का में मक्का फुटिंग व दाने उगने के समय यूरिया का नहीं मिलना किसानों की बीच मायूसी बनी हुई है। वही इस मामले को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भानु मिश्रा ने जिला कृषि अधिकारी से मिलकर सारी समस्या को अवगत कराया ।जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि अगर कहीं ऐसी शिकायत होती है साक्ष्य के साथ उपलब्ध करावे। संबंधित खाद दुकान पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous post विधुत हाईटेंशन के संपर्क में आने से ओवरलोड पुआल लदी चलती पिकअप वैन लगी धुधु आग
Next post इंडियन बैंक जमीरा शाखा के नए भवन का फीता काटकर किया सांसद ने शुभारंभ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial