June 25, 2026

विधुत हाईटेंशन के संपर्क में आने से ओवरलोड पुआल लदी चलती पिकअप वैन लगी धुधु आग

Read Time:3 Minute, 25 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के कोठी टोला गांव मुख्य सड़क में विधुत हाईटेंशन बिजली तार की संपर्क में आने से एक ओवरलोड पुवाल लदी पिकअप वैन में अचानक आग लगने से लदी पुवाल धू-धू कर जलने से ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर ग्रामीणों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तब तक आप की लपटें काफी बढ़ गई थी। किसी तरह मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर आग को पूरी तरह काबू करने के लिए ग्रामीणों व ड्राइवर की सूझबूझ से आग लगी पिकअप वैन को समीप जलाशय में गिरा दिया गया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी के रूप में पूर्व उपप्रमुख मोहम्मद अजीमुद्दीन, ललीता देवी व ड्राइवर देवीलाल सिंह ने बताया कि हसनगंज से धान की पुवाल गाड़ी में लोड कर थाना के रास्ते व कोठी टोला होते मोंगरा जाना था फिर वहां से कोलासी जाना था लेकिन कोठी टोला गांव के समीप ग्यारह हजार बिजली तार में धान की पुआल के सटने से आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए की धान का पुआल गाड़ी में लोड था। वह सब जलकर बर्बाद हो गया लेकिन किसी तरह ग्रामीणों की मदद से पिकअप गाड़ी को बचा लिया गया। चंदन कुमार साह, अजीत कुमार महतो, अनिल कुमार महतो ने बताया कि टाटा पिकअप गाड़ी में ओवरलोड पुआल कटिहार की ओर जा रहा था। जो ओवरलोड पुआल रहने के कारण नवादा व कोठी टोला के बीच में ग्यारह हजार बिजली तार है, जो तार सटने से गाड़ी में लदे घास में आग लग गई और आग लगने के बाद किसी तरह कोठी टोला गांव में ग्रामीणों के हल्ला करने पर ड्राइवर को पता चला कि गाड़ी में आग लग गई है। मौके पर चारों तरफ से ग्रामीण दौरे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। साथ ही बताया कि वह तो गलीमत रही कि शुरुआत में ही आग लगने की बात पता चल गया नहीं तो पूरे गांव आग में तब्दील हो जाती। आग इतनी भयानक लग चुकी थी कि बुझाने का कोई रास्ता नहीं था किसी तरह कोठीटोला गांव के समीप एक बड़ा सा पोखर है। उसी पोखर में गाड़ी को घुसाया गया। उसके बाद ही आग पर काबू पाया गया। मौके पर आग लगने की सूचना बिहार अग्निशामक सेवा को दी गई, अग्निशामक सेवा कोठी टोला गांव पहुंचकर सड़क किनारे पुआल व जलावन में लगी आग को पानी से बुझाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई।

Previous post রক্তের সংকট মেটাতে মুল্টি নারী বাহিনী সংঘের ব্যবস্থাপনায় রক্তদান শিবিরের আয়োজন করা হয়
Next post यूरिया की किल्लत को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी से मिले भाजपा नेता ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial