छापेमारी अभियान चलाकर तीन शराबी को किया गिरफ्तार
तनवीर आलम ( हसनगंज )
हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मनोज मंडल पिता हरि मंडल साकिन पोखरिया में अवैध शराब पीकर हो हंगामा कर रहा था व पंकज परिहार पिता अर्जुन परिहार साकिन बलुआ में शराब पीकर हो हंगामा के आरोप में साथ ही राजेश यादव पिता मदन यादव साकिन बिशनपुर नयाटोला थाना कोढ़ा जो गजिया सड़क पर अवैध शराब पीकर हो हंगामा कर रहा था। उक्त तीनों व्यक्ति को संध्याकालीन गस्ती कर रही पुलिस ने शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शराबबंदी अधिनियम के तहत गिरफ्तार तीनों शराबियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीकर सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
शोक के साये में निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई
मो0 काजु (फलका) ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन रविवार को श्रद्धा, भावुकता और शोकपूर्ण...
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
