अगलगी की घटना में ट्रैक्टर सहित सारा सामान जलकर राख हुआ।
मो० आरीफ ख़ान ( प्राणपुर )
पथरवार पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच केहटा बालूगंज गांव में विलास शर्मा का ट्रैक्टर का घर, ट्रैक्टर, थ्रेसर, टेलर, धान, सरसों, रोटावेटर आदि जलकर राख हो गया। आग कैसे लगा इसका पता नहीं चल सका। अगलगी की घटना की सूचना पीड़िता ने अंचलाधिकारी प्राणपुर कुमार नलिनी कांत एवं थानाध्यक्ष अमजद अली को दूरभाष से दी। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी स्थानीय कर्मचारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस मौके पर वार्ड सदस्य राजू कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा कई घर जलकर राख हो जाता। राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, स्थानीय मुखिया अंजू देवी, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद मेहता, शंभू कुमार शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
