April 30, 2026

बारसोई जंक्शन पर बंदे भारत एक्सप्रेस को कटिहार सांसद एवं स्थानीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Read Time:2 Minute, 55 Second

By:- मनोरंजन साहा ( बारसोई)

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बारसोई जंक्शन पर कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार शाम को अपने गंतव्य को किया विदा । ज्ञात हो कि वंदे भारत ट्रेन पूर्वी भारत की पहली ट्रेन है जो हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी ।पूर्व रेलवे ने प्रयोग के तौर पर हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी रोड पर इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया है । देश की सबसे अत्याधुनिक और सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जो हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच तय रूट के अनुसार अपने गंतव्य को चली। इस ट्रेन में अत्याधुनिक संसाधनों के साथ स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पावर बैकअप लगे हुए हैं । 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया तत्पश्चात प्रत्येक ठहराव वाले स्टेशन पर ट्रेन में चल रहे यात्रियों एवं स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया और ट्रेन के साथ विभिन्न तरह से सेल्फी लेते देखे गए । बता दें कि यह ट्रेन सुबह 5:55 पर हावड़ा रेलवे स्टेशन से रवाना होकर लगभग 8 घंटे में न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। इसी क्रम में बारसोई रेलवे जंक्शन पर कटिहार रेल प्रशासन द्वारा सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं स्थानीय विधायक महबूब आलम के द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडिपीओ प्रेम नाथ राम, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो० सलमान, मनोज साह, तनवीर आलम, अमल गोस्वामी, मिलन दुबे, संजय साह, सुदिप साह, महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं यात्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post छापेमारी अभियान चलाकर तीन शराबी को किया गिरफ्तार
Next post हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष का स्वागत पर बच्चों ने किया पिकनिक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial