दिघरी में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा के दिघरी में 07 लोगों की दर्दनाक मौत से आहत होकर मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कोढ़ा और खेरिया पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की व्यवस्था पर तंज कसा। बताते चलें कि पिछले 10 जनवरी की शाम डिग्री पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक के टक्कर में 7 लोगों की जान ले ली थी ।जिसमें चार कोढ़ा एवं तीन खेरिया के निवासी थे। जाप प्रमुख पप्पू यादव ने बारी-बारी से मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस तो बंधाया ही ,वही आपदा से मिलने वाले मुआवजे को दिलाने में आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया ।दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैसी विडंबना है घटना कितने दिनों बाद भी ट्रक का पता नहीं चल पाया है ।सरकारी कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार गलत तरीके से कार्य संचालन करेंगे ।परिणाम तो यही होगा ।माफिया और अधिकारी का सामंजन बढ़ेगा और आम लोगों की जान जाती रहेगी ।उन्होंने जल्द से जल्द ट्रक चालक की गिरफ्तारी एवं ट्रक की बरामदगी की मांग करते हुए सरकार के ढुलमुल रवैया पर आक्रोश जताया। इस अवसर पर उनके साथ नैयर हसनैन खान ,वकील दास, खेरिया पंचायत के मुखिया सोहराब अली, समाजसेवी गौतम चौधरी पूर्व सरपंच सिकंदर शाह उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
