हवामहल जीर्णोद्धार कार्य पर ग्रामीणों ने लगाया रोक ।
नवीन मेहता (कदवा)
हवामहल जीर्णोद्धार कार्य पर बरती जा रही थी अनियमितता ।
कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक हलधर पुर ग्राम में हवा महल का पंचायत समिति मद के षष्टम वित्त आयोग से जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया है।हवा महल जीर्णोद्धार कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम पर रोक लगा दिया है। ग्रामीणों संतोष राय , हरि साह , फरंगी रविदास , भीम साह ,बुधनी देवी आदि ने कार्य पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्य स्थल पर संवेदक द्वारा किसी भी प्रकार का सूचना पठ्ठ नही लगाया है।जबकि सरकार का निर्देश है कि कार्य शुरू करने से पहले योजना संबंधित बोर्ड लगाना आवश्यक होता है। साथ हीं ग्रामीणों का कहना है कि नियमो को ताख पर रखते हुए किशनगंज वाला सादा बालू का व दो नंबर इट का प्रयोग किया जा रहा है जब तक बालू व इट को नही बदलेगा तबतक काम नही होने देंगे। साथ ही ग्रामीण संतोष राय ने बताया कि यह हवा महल बिहार महादलित विकास मिशन के तहत बनाया गया था, रिपेयरिंग का कार्य शुरू करने से पहले महादलित विकास मिशन से एन ओ सी लेना था एन ओ सी भी नही लिया गया है,न ही शिला पट्ट लगाया गया है। इस बावत टीए विद्या सागर ने बताया कि हवा महल का जीर्णोद्धार कार्य षष्टम आयोग से हो रहा है। निर्माण गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कराई जाएगी।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
