प्रखंड प्रमुख ने मनरेगा सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत महनोहर गांव स्थित वार्ड एक में मनरेगा के तहत होने वाले सड़क के मिट्टीकरण का कार्य बुधवार को शुभारंभ विधिवत किया गया। मिट्टीकरण कार्य का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार आदि ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि महनोहर गांव के बजरंगबली स्थान से पूर्णिया सीमाना तक सड़क में मिट्टी भराई कार्य। जिसकी लागत राशि 5 लाख 4 हजार है। इस सड़क का मिट्टीकरण मनरेगा के तहत किया जा रहा है। मनरेगा के तहत सड़क बनाने में महिला व पुरुष मजदूर काम कर रहे हैं। इस तरह से लोगों को रोजगार मिल रहा है। वही मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार मंडल ने कहा कि कच्ची सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य का शुभारंभ विधिवत किया गया। यह सड़क कटिहार जिले से पूर्णिया जिले को जोड़ने वाली है। सड़क के निर्माण हो जाने से बेहतर लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। बताया गया कि पक्की सड़क निर्माण को लेकर इस पर पहल किया जाएगा। लोगों को बरसात के दिनों में चलने में काफी समस्या होता था अब मिटी भराई कार्य हो जाने से जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगा। यह सड़क महनोहर गांव से पूर्णिया जिले के सीमा को जोड़ता है। इस मौके पर वार्ड सदस्य विद्यानंद उरांव, सुनील कुमार, अशोक कुमार यादव, खगेन यादव, मिलन यादव, मुकेश कुमार आदि थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
