WHO के डायरेक्टर ने ट्विटर पर बूस्टर डोज को बताया “स्कैंडल” गरीब देशों के लिए जताई चिंता ।
यूरोप में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है । बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए देश पाबंदियां लागू करने और ज्यादा वैक्सीन और बूस्टर कार्यक्रम का सहारा ले रहे हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेडरोस अघानोम घेबरेयसस ने “बूस्टर डोज” को लेकर कहा यह “स्कैंडल” है जिसे अभी रोकना होगा । डब्ल्यूएचओ लगातार बूस्टर डोज पर रोक लगाने के साथ ही इस रोक को गरीब देशों को वैक्सीन मिलने तक जारी रखने की बात कर रहा है ।डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डोज उनको मिलना जरूरी है जिन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है । टेडरोस ने कहा कि यह इस बारे में नहीं है कि कितने लोगों को वैक्सीन लगी, बल्कि फर्क इससे पड़ता है कि किसे वैक्सीन मिली अथवा नहीं ।स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि यूरोप एक बार फिर महामारी का केंद्र बनता जा रहा है यहां बीते हफ्ते करीब दो करोड़ मामले दर्ज किए गए हैं ।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
