April 29, 2026

आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती लिया जएगा शपथ ।

Read Time:2 Minute, 43 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सयुक्त अहवाह्न पर राज्य के सभी में प्रखंड में आज 24 जनवरी को राजद कार्यकर्ता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 99वी जयंती के साथ साथ संविधान को साक्षी मानकर देश संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाया जाएगा। इस दरमियान राजद नेता श्रीलाल उरांव की अध्यक्षता में हसनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कलासर में बैठक किया गया। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल मुख्य अतिथि के रुप मौजूद रहें। राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि युवा पीढ़ी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी को जरूर पढ़े बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होने कहा कि देश में पूंजीवादी विचारधारा धर्म के आड़ में देश को गुलाम बनाना चाह रहे हैं। देश के सभी तंत्र को धीरे धीरे कब्जा कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता को पैड वर्कर बना रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव से लेकर देश के आम चुनाव में उनकी भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। जो देश समाज के लिए खतरनाक है। श्री कुणाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामंतवाद पूंजीवाद के विरोधी थें वे समता मूलक समाज के सबसे बड़े पुरोधा थें। राजद नेता श्रीलाल उरांव ने जानकारी देते कहा कि मंगलवार को कालसर में कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती की पुरी तैयारी की गई है। सभी पंचायत से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता उपस्थित लोग शपथ लेंगे। इस अवसर पर जिला राजद सचिव बिनोद कुमार सिंह, रामनाथ मंडल, बिनोद साह, मो मोजमिल, विनोद यादव, प्रकाश ठाकुर, राजू मंडल, दिलीप ऋषि, अवधेश मंडल, शशिधर उरांव, प्रकाश यादव, मो जावेद, लक्ष्मण उरांव, डोम उरांव आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच का विजेता बना रहमत नगर कुम्हरी की टीम ।
Next post मनिहारी नगर क्षेत्र की जाति जनगणना का पहला चरण पूरा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial