गरीबों के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर — पूर्व विधायक नीरज कुमार ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव ने किया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरारी के पूर्व विधायक नीरज कुमार यादव उपस्थित हुए । इस दौरान उपस्थित राजद के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । साथ ही सब ने मिलकर संविधान की रक्षा के लिए एक साथ खड़े होकर संकल्प लिया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने राजद की जनकल्याण नीतियों की व्याख्या किया । तथा बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।पूर्व विधायक नीरज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को जब जब मौका मिला है समेली प्रखंड का सबसे ज्यादा विकास हुआ है । हमलोग सभी चुनौतियों को पार कर आगे सरकार बनाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी जाति धर्म के झगड़े लगा रहे हैं, हम लोग नया बिहार नया भारत बनाएंगे और यह तब सफल होगा जब हम जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलेंगे और सरकार बनाएंगे।वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती संविधान बचाओ देश बचाओ के तौर पर मनाया जा रहा है। वर्तमान समय में भाजपा की केंद्र सरकार पिछड़ों दलितों शोषितों पर ध्यान नहीं दे रही है। वह सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है ।इस अवसर पर समेली एवं कुर्सेला के प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
