April 29, 2026

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, विद्यार्थियों में उत्साह

Read Time:1 Minute, 43 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 (रतन कुमार ओझा):- मनिहारी प्रखंड के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 26 जनवरी को बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा मन रहा है जिससे विद्यार्थियों में खासकर उत्साह और उमंग ज्यादा है। मनिहारी के बाजारों में भी चहल पहल ज्यादा दिख रहा है। हालांकि सरस्वती पूजा के साथ साथ गणतंत्र दिवस भी है इससे पिछले वर्षों के अपेक्षा इस बार बाजारों में गहमागहमी ज्यादा रहा। गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा एक ही दिन होने से प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एक तरफ प्रशासन को गणतंत्र दिवस भी मनाना है और दूसरी तरफ बसंत पंचमी को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधि व्यवस्था भी संभालना है। कल देर रात मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते हुए पंडालों के लिए विद्यार्थियों को डिलीवरी देते रहे। स्कूल के विद्यार्थी हो या वार्ड और टोलों के नवयुवक अपने-अपने पंडालों को देर रात सजाते नजर आए। स्कूल और शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा दोनों मनाना है इसे लेकर शिक्षक गन भी विद्यार्थियों के साथ समारोह की तैयारी में एक दूसरे के हाथ बटाते रहें।

Previous post जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “संविधान बचाओ देश बचाओ” संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Next post हसनगंज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial