April 29, 2026

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “संविधान बचाओ देश बचाओ” संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Read Time:2 Minute, 49 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 (श्रवण शर्मा) :- बरारी-प्रखंड मुख्यालय में राजद पार्टी के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “संविधान बचाओ देश बचाओ” संगोष्ठी का आयोजन किया गया।सभी लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर संकल्प लिया कि अंतिम दम तक देश और संविधान की रक्षा करूंगा।कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नीरज कुमार थे। जबकि विशिष्ट अतिथि राजद के वरिष्ठ नेता विमल मालाकार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह संजू, रौनिया मुखिया कौशल किशोर यादव, पूर्व मुखिया शालिग्राम यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, मोहम्मद इलियास,ललिता यादव,युवा प्रखंड अध्यक्ष सुमन बैध आदि थे। राजद प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के मुख्यमंत्री रहते हुए ही बिहार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण लागू करने वाला देश का पहला सूबा बना था। युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सुमन बैध ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक राजनीतिक योद्धा जिसने अपमान का घूंट पीकर भी बदलाव की इबादत लिखी। आगे कहा कि हम सभी राजद कार्यकर्ताओं का दायित्व हैं कि भ्रष्टाचारियों का विरोध करें और समाज के विभिन्न विकास का भागीदार बने । इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, पर्यवेक्षक भगवान मंडल,आलमगीर बैठा,प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद हाकिम,सुरेश प्रसाद मेहता,उपेंद्र राय, मोहम्मद मतीन, राम मरांडी, अताउर रहमान,अमित कुमार यादव, अजय कुमार यादव,अनिता देवी,आशा देवी सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post कोढ़ा में मुख्यमंत्री के आने से दो पंचायतो में वह रही है विकास की नदी। 15 साल में होने वाले कार्य पंद्रह दिनों में सम्पन्न।
Next post नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, विद्यार्थियों में उत्साह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial