मां सरस्वती मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत भतोरिया गांव में विधि विधान के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का स्थापन किया गया। जिसको लेकर करीब 121 कुमारी कन्याओं सहित सोभाग्यवती महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। जो कलश शोभायात्रा भतोरिया बलुआ के रास्ते सोरिया बोरनी होते हुए मसान स्थान में जल भरकर पुनः भतोरिया गांव सरस्वती मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई, जिसमें 121 कुमारी कन्याओं सहित सोभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल आदि रहे। जिसको लेकर आयोजन कर्ता के रूप में प्रेम कुमार पोद्दार, दिपक कुमार यादव व वार्ड सदस्य विपिन ठाकुर ने बताया कि आज बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा का स्थापन किया गया है। जिसको लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कुमारी कन्या सहित सोभाग्वती महिलाओं ने इस शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बताया गांव के सुख समृद्धि व शांति को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई है। साथ ही अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है और एक दिवसीय भक्ति जागरण का भी आयोजन है। बताया इस तरह के आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल है। बच्चे बूढ़े नौजवान सभी उत्साहित हैं। मौके पर मां सरस्वती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा स्थापन के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण व भक्तजन मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
