June 24, 2026

बरारी में जन्म मृत्यु रजिस्टर के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 10 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड सभागार में जन्म-मृत्यु रजिस्टर वर्ष 2022-23 के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर सेविकाएं पदाधिकारियों पर भड़क गई और प्रशिक्षण हॉल से बाहर निकल कर व्यवस्था के खिलाफ हो-हंगामा शुरू कर दी।बता दे कि सभागार में प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया था जहां की सेविकाओं को बैठने के लिए प्लास्टिक की दरी बिछाई गई थी।कुछ केंद्र की सेविकाएं तो नीचे बैठकर प्रशिक्षण ले रही थी जबकि कुछ सेविकाओं ने इस कुव्यवस्था से नाराज होकर विरोध कर दिया कि ठंड में नीचे बैठकर हम सभी प्रशिक्षण नहीं लेंगे। वही मौके पर कुछ केंद्र की सेविकाओं ने बीडीओ पूरण साह से जाकर मिली और मौके पर बीडीओ ने सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार को बुलाया और पूछा कि अगर प्रशिक्षण हेतु फंड निर्धारित किया गया हैं तो सेविकाओं को बैठने के लिए अविलंब कुर्सी की व्यवस्था की जाय।निर्देश मिलते ही कुर्सी मंगाया गया तब जाकर सेविकाओं का हो-हंगामा शांत हुआ । परन्तु इसी बीच सीडीपीओ माधवी लता प्रशिक्षण कक्ष में जब पहुँची तो बाहर विरोध कर रही सेविकाओं को नजरअंदाज करते हुए प्रशिक्षण कक्ष के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया गया।उसके उपरांत कुर्सी आने के बाद दरबाजा खुला और बाहर खड़ी सेविका अंदर पहुँची ।

Previous post जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार में छात्र-छात्राओ ने पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को हर्षोल्लास से देखा ।
Next post मां सरस्वती मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial