April 30, 2026

सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिला परिषद शाहिद अख्तर ।

Read Time:2 Minute, 39 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज में 2017 की बाढ़ में ध्वस्त सड़क का निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय समक्ष क्रिडा मैदान में आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिला पार्षद मो शाहिद अख्तर प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के नया टोला गांव चांपी पुल समीप दो प्रखंड, दो विधानसभा, दो लोकसभा को जोड़ने वाली सड़क जो 2017 की बाढ़ में ध्वस्त हुई है जिसका तकरीबन छह साल बितने के बावजूद सड़क का अबतक निर्माण कार्य नहीं हो सका है। जान जोखिम में डालकर दो प्रखंडों के लोग आवाजाही करने पर मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन आंखों में पट्टी बांध मौन बरती हुई है। मौके पर वर्तमान जिला पार्षद मो शाहिद अख्तर ने बताया कि आज छह साल से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने पर मजबूर हैं। आवाजाही दौरान अक्सर लोग घटना दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं बताया बरसात के समय पानी ज्यादा हो जाने पर ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर बांस की चचरी का पुल बनाकर आवाजाही करते हैं। जिला परिषद शाहिद अख्तर ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय और बिहार सरकार तक पत्राचार करते करते थक गए हैं, पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताया अब मजबूरन हमें भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। जबतक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बताया अभी वर्तमान में सड़क की स्थिति इतनी भयावह बनी हुई है कि लोग कटान के बगल से बालूनुमा पगडंडी होकर किसी तरह गिरते पछड़ते आना-जाना करते हैं। साथ ही कहा आज जहां सरकार विकास का दावे करते थक नहीं रही है। वहीं आज सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से हम लोग जूझ रहे हैं। ध्वस्त सड़क के कारण हम लोग आज जिल्लत भरी जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। इस अवसर पर दर्जनों नेता व ग्रामीण रहेंगे मौजूद।

Previous post लाभुकों को नहीं मिल रही कन्या विवाह योजना की लाभ ।
Next post प्रथम दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial