September 7, 2026

लाभुकों को नहीं मिल रही कन्या विवाह योजना की लाभ ।

Read Time:1 Minute, 55 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों को कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि बीते सात आठ सालों से नहीं मिल पा रही है । बताते चलें कि नए शादीशुदा होने के पश्चात बिहार सरकार द्वारा विवाहित कन्या के नाम कन्या विवाह योजना सहायता राशि दी जाती है । लाभुकों के द्वारा प्रखंड स्तर पर आवेदन उपरांत स्वीकृत होने वाले लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जाता है । परंतु इस योजना का लाभ लेने वालों कन्याओं की सूची प्रखंड कार्यालय के फाइल के अंदर ही सिमटी हुई है । कन्या विवाह द्वारा लाभ मिल जाए इन बातों की प्रतीक्षा में प्रखंड का चक्कर काटने के बावजूद बीते सात आठ वर्षों से आश्वासन के अलावा कुछ भी प्राप्त नहीं हो सका है । सूत्रों के अनुसार आवेदकों द्वारा दिए इस योजना का लाभ मिले आवेदक का एक मोटा सा बस्ता बांधकर कर प्रखंड कार्यालय में मिट्टी और धूल फाकने के कगार पर है ।ऐसे में कन्या विवाह योजना से स्वीकृत लाभुकों के सब्र का बांध टूटता दिखाई पड़ने लगा है वही मो हन्नान मो जहूर आलम बताते हैं कि मूसापुर पंचायत से दर्जनों आवेदक हैं जिन्हें 8 से 10 साल तक अभी तक कन्या विभाग की राशि नहीं मिल पाई है ।

Previous post फलका में आग लगने से घर व दुकान में रखें सारा सामान जलकर हुआ राख ।
Next post सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिला परिषद शाहिद अख्तर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial