प्रथम दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बुधवार को नगर के तीनों केंद्रों पर बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। मनिहारी अनुमंडल के कन्या मध्य विद्यालय जिसे मॉडल केंद्र बनाया गया, का उद्घाटन दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिक्षिका शांता राय ने परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर वह मिठाई खिलाकर परीक्षा हॉल में प्रवेश कराया। इस अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राजबाला सिंह छात्राओं को शुभकामनाएं दी। विभागीय निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों को जूता, मोजा, घड़ी उतारकर केंद्र के अंदर प्रवेश मिला। पहले दिन ही विज्ञान और कला विषय के लिए गणित व हिंदी के परीक्षार्थी समय पर आने लगे। परीक्षा के कारण सुबह से ही अपने घरों से छात्र जुटने लगे जिससे सड़कों पर जाम होने लगी। कुछ परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ बाइक व ओटो से पहुंचने लगे जिससे नगर के बस स्टैंड, बाजार, स्टेशन रोड पर जाम रहा। वैसे नगर में जाम की समस्या आम हो गई है। स्टेशन रोड में सड़क पर ही सब्जी का दुकान, ठेला लगाए जाने से, छोटी-छोटी वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़े करने से सदैव जाम रहती है। पहले दिन गणित की परीक्षा के कारण परीक्षार्थियों पर दबाव अधिक रहा। प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी के निगरानी के साथ-साथ केंद्र के बाहर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ गस्ती करते रहे। सभी केंद्रों पर महिला पुलिस बल की तैनाती रही जिससे छात्रों को प्रवेश करने के पहले जांच की गई। पहले दिन कन्या मध्य विद्यालय में प्रथम पाली में 24 में से 23 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं दूसरे पाली में 288 में 286 उपस्थित रहे तथा बी पी एस पी हाई स्कूल में प्रथम पाली में 21 में 20 उपस्थित हुए वही दूसरे पाली में 190 में 189 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पन्नालाल कन्या उच्च विद्यालय में 18 में 18 तथा दूसरे पाली में 171 में से 168 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया।
