April 29, 2026

पैक्स अध्यक्ष द्वारा नहीं दिया जा रहा है किसानों को योजना का लाभ।

Read Time:3 Minute, 8 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पैक्स को सरकार द्वारा ट्रैक्टर लेभलर जोत हेतू कल्टी उपलब्ध कराया गया है । इन मशीनों को कृषि से संबंधित उपकरणों को उपलब्ध कराने का मुख्य मकसद पैक्स के अंतर्गत आने वाले किसानों को उचित दर पर जुताई खेतों की लेभलिंग व खेती से संबंधित कार्यों पर सहायता उपलब्ध सरकार द्वारा कराया जाना है । जानकारी के अनुसार कृषि से संबंधित उपकरण की देखरेख रखरखाव तथा इनका उपयोग किसानों के हित में कैसे हो इनके लिए पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष की अध्यक्षता में किसानों की एक कमेटी बनाई जानी है उन कमिटियों से संबंधित सभी किसानों का नाम पैक्स के दीवाल पर लिखा जाना है तथा कमेटी द्वारा ही कृषि कार्य हेतु उपकरणों के उपयोग पर कितनी राशि लगेगी यह तय किया जाना है । बिहार सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाए गए इन कार्य को अधिकांश पैक्स अध्यक्ष द्वारा ताक पर रखते हुए ना तो आज तक किसानों की कमेटी बनाई गई नाही किसान का नाम पैक्स गोदाम के दीवाल पर चिपकाया गया यहां तक कि पंचायत अंतर्गत आने वाली अधिकांश किसान को अब तक पता भी नहीं चल पाया है कि ट्रैक्टर व अन्य कृषि से संबंधित उपकरण पैक्स अध्यक्ष के पास में है । जबकि उपरोक्त कृषि उपकरण का उपयोग पैक्स अध्यक्ष कर रहे हैं और मोटा मुनाफा कमा रहे हैं । कई तो दूसरे पंचायत का भी प्रभार लेकर धान की खरीदारी करने के क्रम में मुनाफा कमा रहे हैं । कोढ़ा क्षेत्र में इस बार धान की पैदावार काफी कम हुई है। ऐसे में किसानों के पास धान का मिलना बहुत ही मुश्किल है पैक्स अध्यक्ष द्वारा विभाग के लिए टारगेट के अनुसार किसानों से अलग बाजार से धान की खरीद कर किसानों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है । BCO शंकर झा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश पैक्स चेयरमैन को खेती संबंधित जुताई बुनाई करने के लिए उपकरण उपलब्ध करा दिया गया है । कुछ दिनों में सभी पैक्स चेयरमैन के दीवारों पर वोर्ड लगा दिया जाएगा और किसानों को लाभ दिया जायेगा।

Previous post किसान पाठशाला में किसानों को मिला फसलों में लगने वाले कीट व्याधि से बचाव की जानकारी।
Next post नगर पंचायत बख्शी का तालाब द्वारा नागरिकों को किया गया जागरूक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial