May 1, 2026

गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

Read Time:53 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

पिछले बुधवार को अमदाबाद पहाड़पुर पश्चिम टोला निवासी शेख आजाद को उसके ही दोस्त द्वारा गोली मारे जाने से घायल को गंभीर हालत में कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतक आजाद के पिता ने बताया कि किस कारण से गोली मारी गई इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अमदाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार ने दूरभाष पर बताया कि एक ही अभियुक्त है जो घटना के बाद दिल्ली भाग गया है। जिला मुख्यालय से आदेश लेकर जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Previous post परिवार नियोजन शिविर में महिलाओं हुआ बंध्याकरण ।
Next post प्रभारी मंत्री ने माघ मेला का उद्घाटन किया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial