विधुत विभाग के कनीय अभियंता सुकेश कुमार का घूस मांगने का ऑडियो वायरल ।
नवीन मेहता (कदवा)
कदवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण भाग में कार्यरत विधुत विभाग के कनीय अभियंता सुकेश पासवान का किसी व्यक्ति से दूरभाष पर बात-चीत के दौरान मीटर देने व ऑनलाइन करने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि *पब्लिक न्यूज 24* नही करती है। जिस व्यक्ति से दूरभाष पर कनीय अभियंता सुकेश पासवान के द्वारा रिश्वत की रकम मांगे जा रहे हैं वह भी बिजली विभाग के मिस्त्री बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में एक तरफ बिजली विभाग में कार्यरत मिस्त्री रामानंद मंडल नामक व्यक्ति से कदवा प्रखंड में कार्यरत बिजली विभाग के जेई सुकेश पासवान द्वारा ऑनलाइन के नाम पर 500 रुपए व मीटर देने के नाम पर 5000 रुपए प्रत्येक व्यक्ति से मांगने कि बात कही जा रही है। जिसमें मिस्त्री रामानंद मंडल ने वायरल ऑडियो को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि आम जनों से लेकर किसान से बिना रकम लिए मीटर नहीं दिया जाता है।यदि किसी व्यक्ति द्वारा खुद से ऑनलाइन कर दी गई तो उन्हें मीटर के लिए महीनों तक कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है। और कहा जाता है यदि मीटर आएगा तो आपको सूचना दे दी जाएगी। ऐसे में आमजनमानस थक हार कर रिश्वतखोर अधिकारी के जेब गर्म करने पर मजबूर हो जाते है। वहीं ग्रामीणों में उपेंद्र मंडल, अवधेश मंडल, दिलीप मंडल, विवेकानंद मंडल, विपिन यादव, राजेश यादव, मुजिबुल, शमीमा खातून, प्रदीप यादव, श्रवण केवट एवं अजय मंडल आदि सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि निगरानी विभाग के टीम द्वारा लगातार पूर्णिया प्रमंडल के विभिन्न जगहों से भ्रष्ट अधिकारियों को धर दबोचा जा रहा है। ऐसे ही निगरानी टीम को कटिहार जिला के कदवा, आजमनगर एवं बारसोई में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार के नियमों का सही पालन कराया जा सके साथ ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कटिहार से उक्त मामले में संज्ञान में लेकर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी से पीड़ित बिजली उपभोक्ताओं को न्याय दिलाए जाने की मांग की है। वही उक्त मामले को लेकर जब कनीय अभियंता सुकेश पासवान से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा ऐसा कोई बातचीत नही किया गया है। यह सब अफवाह है।
