डब्ल्यूएचओ के टीमों ने किया गांव का निरीक्षण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के रामपुर कोशपाली गांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में फाइलेरिया व कृमि की दवा खिलाए जा रहे कार्यों का डब्ल्यूएचओ के टीमों ने निरीक्षण किया। साथ ही अभियान की सफलता को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। बताया यह सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जो फैलेरिया व कृमि रोगों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाई जा रही है।जिसमें गांव में घर घर पहुंच कर आशा कार्यकर्तागण लोगों को फैलेरिया व कृमि की दवा खिला रहे हैं, साथ दवा खाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। बताया फाइलेरिया व कृमि की दवा खाने से लोग फाइलेरिया जैसे कष्ट दाई रोग से बच सकेंगे। डब्ल्यूएचओ मॉनिटर इंद्रजीत कुमार ने क्षेत्रों में आशा कार्यकर्तागण को बिना लापरवाही बरते कार्य को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा आशा कार्यकर्तागण लोगों को जागरूक कर अपने समक्ष दवाई का सेवन करवाएं। इस अवसर पर आशा कार्यकर्तागण सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
