June 27, 2026

बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी मनाया गुरुपर्व

Read Time:2 Minute, 0 Second

कानपुर से अनुज तिवारी ।

ठाकुर दलीप सिंह कि प्रेरणा से बस्ती में पर उपकारी सेवा समिति द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा, सिलाई, कम्प्यूटर, संगीत ,योगा, ब्यूटीशियन केन्द्र के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाल गुरुपर्व मनाया गया । ज्ञात हो कि पर उपकारी सेवा समिति दादा नगर पुल पर रोजाना शिक्षा के साथ साथ उनमे भारतीय संस्कार भी डालने की पूरी कोशिश करती है।आज इन बच्चों द्वारा शब्द,भजन गायन कर प्रभातफेरी निकाली गई इन गरिब बस्ती के छोटे छोटे बच्चों द्वारा शब्द,भजन गाते देख लोग धन्न गुरु नानक कहने को मजबूर हो गये ये बच्चे दिनभर कबाड़ उठाने का कार्य करते हैं और शाम को शिक्षा ग्रहण करते हैं जगह जगह बच्चों का स्वागत सत्कार किया गया श्री राधेश्याम मन्दिर, गुरुद्वारा माता गुजरी जी कमेटी द्वारा भी किया गया सभी लोगों ने पर उपकारी सेवा समिति के सभी सदस्यों का सिरोपाव दे सन्मानित किया गया व इस महान कार्य की प्रशंसा की गई ततपश्चात धार्मिक समाजसेवी मुख्याध्यापिका रजविन्दर कौर मनमोहन सिंह जी ने आये सभी बच्चों के पांव धो कर तोलिये से साफ कर प्रेम से सेवा की तथा सभी सहयोग करने वालो का धन्यवाद कहा इस मौके पर बलजीत कौर,शिखा सोनी,मोना वर्मा, मथुरा सिंह सोना वर्मा,राधा वर्मा आदि उपस्थित हुए।

Previous post झारखंड स्थापना दिवस पर कई सौगात नवनियुक्त 680 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
Next post गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया के पंचायत भवन का किया गया लोकार्पण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial