स्नातक ऑनर्स की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी नगर के रामेश्वर यादव महाविद्यालय मनिहारी में पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा कटिहार जिले के सभी कला संकाय के छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन के लिए टी एन झा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रायोगिक परीक्षा के दूसरे दिन प्रभारी प्राचार्य नीरानंद मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को मनोविज्ञान का प्रायोगिक परीक्षा आयोजित किया गया जिसमें प्रथम पाली में केबी झा कॉलेज के 132 परीक्षार्थियों का साइकोलॉजी ऑनर्स और महिला कॉलेज के 289 परीक्षार्थियों का साइकोलॉजी सब्सिडियरी और दूसरे पाली में महिला कॉलेज के 215 परीक्षार्थियों का साइकोलॉजी ऑनर्स और केबी झा कॉलेज के 167 परीक्षार्थियों का साइकोलॉजी सब्सिडीयरी की प्रायोगिक परीक्षा हुई। यह परीक्षा 22 फरवरी तक जारी रहेगा। इस मौके पर प्रो वीरेंद्र सिंह, प्रो मनोज यादव, प्रो मनीराम यादव, प्रो जावेद खान, एक्सटर्नल परीक्षक प्रो शैलेंद्र पाठक, प्रो शशिधर सिंह, प्रो आलोक पूर्वे,प्रो हीरा कुमार साह सहित अन्य मौजूद रहे। जिले के सभी महाविद्यालयों के मनिहारी में पहली बार प्रायोगिक परीक्षा के संचालन से परीक्षार्थियों सहित अभिभावकों की भी मौजूदगी से नगर में हलचल दिखी और इस प्रकार के आयोजन पर नगर के प्रबुद्ध जनों ने खुशी जाहिर की।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
