एक महिला शराब विक्रेता सहित तीन लोगों को भेजा जेल।
अशोक यादव (डडंखोरा)
देसी विदेशी शराब की तस्करी, शराब का सेवन, देसी शराब का निर्माण व बिक्री आदि को लेकर पुलिस द्वारा निरंतर बरतने के बावजूद रोज शराब विक्रेता , शराब तस्कर व शराब सेवन करने वाली पकड़े जा रहे हैं ।राज्य में शराबबंदी है लेकिन पूरी तरह शराब मुक्त नहीं हो सका है। जिसका नतीजा है कि आए दिन शराब तस्कर, देसी शराब निर्माणकर्त, शराब का सेवन करने वाले पकड़े जा रहे हैं ।डंडखोरा पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान द्वाशय पंचायत के मुकुरजान मुसहरी टोला निवासी 40 वर्षीय रंजीत ऋषि पिता बृहस्पति ऋषि को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है तो वही भमरेली पंचायत के ख़िरखिरिया गांव निवासी 50 वर्षीय रमणी देवी पति हरेराम साह को 5 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने धर दबोचा है। मुकुरजान मुसहरी टोला निवासी 32 वर्षीय ज्योतिष ऋषि पिता रामअवतार ऋषि को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। ।थाना अध्यक्ष हरिपसाद यादव ने बताया कि मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
